4.20 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल
नयी दिल्ली 24 दिसंबर (वार्ता) आकंलन वर्ष 2021-22 के लिए कल तक 42029919 आयकर रिटर्न दाखिल किये गये।आयकर विभाग ने आज बताया कि सिर्फ कल एक दिन 1096557 रिटर्न दाखिल किये गये। उसने कहा कि 23 दिसंबर तक 23303193 आईटीआर 1, 3641851 आईटीआर 2, 4269173 आईटीआर 3, 10166244 आईटीआर 4, 431252 आईटीआर 5, 183572 आईटीआर 6 और 34661 आईटीआर 7 दाखित हुये हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद आयकर रिटर्न भरने की तिथि बढ़ायी जाने लगी थी और अब इसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 निर्धारित है। आयकर विभाग ने लोगों से अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचने के लिए तत्काल रिटर्न दाखिन करने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें