देश में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 422, महाराष्ट्र में सर्वाधिक 108 संक्रमित

 नयी दिल्ली 26 दिसंबर (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सात नये मामलों के साथ इनकी संख्या बढ़कर 422 हो गयी है जिनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 108 मामले दर्ज किये गये हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 79 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि गुजरात में अभी इनकी संख्या 43 है। वहीं तेलंगाना में 41, केरल में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, राजस्थान में 22, ओडिशा, हरियाणा और आंध्र प्रदेश से चार-चार, जम्मू कश्मीर से तीन-तीन, पश्चिम बंगाल में छह , उत्तर प्रदेश में दो तथा चंडीगढ़, लद्दाख और उत्तराखंड से एक-एक मामले सामने आये हैं।

दूसरी तरफ ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित 130 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास