5 जी आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एयरटेल और कैपजेमिनी मिलकर काम करेंगे

 नयी दिल्ली, 14 दिसंबर, (वार्ता) भारत में संचार सेवाएं एवं इससे जुड़े समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी, भारती एयरटेल और कैपजेमिनी ने आज घोषणा की कि, वे भारतीय बाजार में विभिन्न उद्यमों के लिए 5G पर आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साथ मिलकर काम करेंगे।

एयरटेल और कैपजेमिनी, दोनों कंपनियां कनेक्टिविटी एवं 5 जी के साथ-साथ सिस्टम इंटीग्रेशन की अपनी क्षमताओं एवं अनुभव का भरपूर लाभ उठाते हुए, भारतीय उद्यमों पर केंद्रित यूज़ केसेस के लिए साथ मिलकर इनोवेशन को आगे बढ़ाएंगी। मुंबई में स्थित कैपजेमिनी की 5 जी लैब, तथा मानेसर में स्थित एयरटेल की 5जी लैब इस उद्देश्य के लिए विकास केंद्र की भूमिका निभाएंगे।
कैपजेमिनी की ओर से एयरटेल की 5जी लैब में दो 5जी यूज़ केसेस को पहले ही स्थापित किया जा चुका है। ये जमीनी स्तर पर काम-काज के संचालन तथा रखरखाव के लिए स्मार्ट हेल्थ एवं इमर्सिव रिमोट असिस्टेंस पर केंद्रित हैं। ये यूज़ केस सॉल्यूशंस, कंप्यूटर विजन, वीडियो एनालिटिक्स, ऑगमेंटेड रियलिटी और एआई - एमएल टेक्नोलॉजीज का लाभ उठाते हैं।
इस मौके पर कैपजेमिनी में इंडिया बिजनेस यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, अंनत च्रंद्रमौली ने कहा: “एयरटेल के साथ यह साझेदारी, सही मायने में दोनों कंपनियों के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाली साबित होगी, साथ ही इससे बाजार की गतिशीलता में भी काफी बदलाव आएगा। इस साझेदारी के माध्यम से, हम विभिन्न उद्यमों को 5जी टेक्नोलॉजी का भरपूर फायदा पहुंचाने पर विशेष रूप से ध्यान देंगे, साथ ही रोमांचक एवं नए यूज़ केसेस की भी पहचान की जाएगी, ताकि इनोवेशन को बढ़ावा देने, व्यापार मॉडल में क्रांतिकारी बदलाव लाने और डिजिटल परिवर्तन को गति देने में मदद मिल सके।”
एयरटेल एंटरप्राइज बिजनेस के सीईओ गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा, "भारत में 5जी टेस्टिंग और वेलिडेशन के क्षेत्र में एयरटेल हमेशा सबसे आगे रहा है, साथ ही हम एक खुले एवं जीवंत इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति आशान्वित हैं, जो सभी भागीदारों को एकजुट करने तथा इनोवेशन को बढ़ावा देने में सहायक हो। कैपजेमिनी के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, हम अपने ग्राहकों को 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ अत्याधुनिक सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास