उप्र में कुपोषण के मुद्दे पर प्रियंका ने घेरा योगी सरकार को

 

लखनऊ, 01 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में कुपेाषण ग्रस्त बच्चों की तादाद में इजाफे के लिये प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुये कहा कि बच्चों के पोषण की चिंता करने के बजाय सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नफरत भरे भाषण देने में मशगूल हैं।

वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बच्चों में कुपोषण की बढ़ती समस्या को उजागर करने वाली मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुये बुधवार को कहा कि राज्य में कुपोषण से स्थिति भयावह होती जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “खबरों के अनुसार देश में सबसे अधिक, 4 लाख अतिकुपोषित बच्चे उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश की 60 से अधिक विधानसभाओं में कुपोषण के हालात भयावह हैं। लेकिन, भाजपा के नेता इन मुद्दों पर बात नहीं करेंगे। उनके भाषणों में नफरत की बातें हैं, बच्चों के लिए न्यूट्रिशन की बात गायब है।”

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पूरे देश में छह माह से छह साल तक की उम्र के 9.27 लाख बच्चे गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं। इनमें 3.98 लाख बच्चे उत्तर प्रदेश में हैं। इतना ही नहीं अयोध्या में पांच साल से कम उम्र के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास