भाजपा और निषाद पार्टी की साझा रैली को कल संबोधित करेंगे अमित शाह

 लखनऊ, 16 लखनऊ (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ के रमाबाई में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ रैली को शाह दोपहर एक बजे संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रैली में गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास