गोरखपुर में पीएचडी छात्रों का धरना छठे दिन भी जारी
गोरखपर 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्री पीएचडी छात्रो का धरना बुधवार को छठें दिन जारी रहा।
सूत्रों ने बताया कि प्री पीएचडी छात्र प्रमोट किये जाने या वर्ष 2018 के अध्यादेश के मुताबिक परीक्षा कराये जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यलय के मुख्य गेट पर डटे हुये हैं। सुबह छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने बात की मगर छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।छात्रों के अनुसार पुलिस ने उनसे कहा है कि विश्वविद्यालय में आयोजित कुलाधिपति के कार्यक्रम के दौरान कोई हंगामा न न हो जिस पर छात्रों ने आश्वासन दिया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से ही अपना धरना जारी रखेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें