ढाई साल बाद अमेठी जाएंगे राहुल गांधी

 

लखनऊ 13 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र में मिली शिकस्त के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में कम दिलचस्पी ले रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगभग 30 महीने बाद अमेठी 17 दिसंबर को दो दिनो के लिये अमेठी जायेंगे।

पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 17-18 दिसंबर को राहुल गांधी अमेठी दौरे पर रहेंगे। वह 17 दिसंबर को दिल्ली से लखनऊ आयेंगे और यहां से सड़क मार्ग द्वारा अमेठी के लिये रवाना होंगे। राहुल के साथ उनकी बहन एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी

राहुल जगदीशपुर से पांच किलोमीटर की पद यात्रा कर जामो पहुंचेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जगहों पर जनसभाएं करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गये थे। उन्हे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्मृति ईरानी ने 55 हजार से अधिक मतो से हराया था हालांकि राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंच गये थे। लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। इससे पहले राहुल चुनाव हारने के एक सप्ताह बाद अमेठी गए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास