मोदी का अकाउंट सुरक्षित करने के लिए उठाए गए आवश्यक कदम: टि्वटर

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) टि्वटर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट कुछ देर के लिए हैक किये जाने बाद इसे सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

टि्वटर के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, “हमारे पास हर समय प्रधान मंत्री कार्यालय के साथ संचार की सुविधा है। जैसे ही हमें इस गतिविधि (टि्वटर अकाउंट को हैक किये जाने) के बारे में पता चला, हमारी टीम ने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।”

उन्होंने कहा, “हमारी जांच से पता चला है कि इस समय किसी अन्य तरह की समस्या के कोई संकेत नहीं हैं।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात कुछ देर के लिए हैक कर कर लिया गया और इस दौरान बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने को लेकर ट्वीट किया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज सुबह इसकी जानकारी दी। श्री मोदी के टि्वटर अकाउंट को हैक किये जाने के तुरंत बाद ही रीस्टोर कर सुरक्षित कर लिया गया है और इस मामले को टि्वटर के समक्ष उठाया गया।

पीएमओ ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक किया गया। यह मामला ट्विटर के सामने उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत ही रीस्टोर कर सुरक्षित कर लिया गया है। हैक किए जाने दौरान किए गए ट्वीट पर ध्यान न दें।'

हैक किये जाने के बाद किया गया पहला ट्वीट कुछ मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया। इसके बाद इस ट्वीट को भी हटा लिया गया।

कुछ यूजरों ने श्री मोदी के टि्वटर अकाउंट को हैक किये जाने के बाद किये गये ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर किये हैं।

टि्वटर अकाउंट को हैक कर जो ट्वीट किये गये उसमें लिखा था , “भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बीटीसी खरीदकर लोगों में बांट रही है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास