सभी पार्टियों ने मुसलमानों को धोखा देकर लूटा: मौलाना कल्बे जब्बाद
झांसी 25 दिसंबर (वार्ता) शिया धर्मगुरू मौलाना सैय्यद कल्बे जब्बाद ने वीरांगना नगरी झांसी में शनिवार को सभी राजनीतिक दलों पर मुस्लिम समुदाय को धोखा देकर लूटने का आरोप लगाया।
यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मौलाना ने कहा कि अब तक सभी पार्टी ने मुसलमानों अपना वोट बैंक समझा है। किसी पार्टी ने मुसलमानो के लिए कुछ नही किया, सभी पार्टियों ने मुसलमानो को लूटा है, सभी ने मुसलमानो धोखा दिया है।मौलाना आज यहां मेवातीपुरा स्थित हुसैनी इमामबारगाह में नबी एक करीम मोहम्मद मुस्तफा की बेटी जनाबे फातिमा ज़हरा की याद मे आयोजित एक मजलिस में शिरकत करने आए थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें