पाकिस्तान के अभी न जाने कितने टुकड़े होंगे: जोशी

 सुलतानपुर, 08 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने बुधवार को कहा कि देश के विभाजन के बाद जल्द ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और अभी न जाने कितने टुकड़े होंगे।

केएनआई कस्बा स्थित नवनिर्मित संघ के विभाग कार्यालय ‘प्रो. राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया सदन’ के लोकापर्ण के अवसर पर जोशी ने देश की परिस्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा “ संघ का कार्य अविरोध है। न संघ का कोई शत्रु है और न ही संघ किसी का शत्रु है। परंतु यह पूरी तरह हमारे नियंत्रण में नही हैं। देश में एक भी मुसलमान और ईसाई न होता तो भी संघ अपना कार्य करता। संघ के साथ ही खड़ा हुआ कम्युनिष्टो का विरोध के लिए बना संगठन खत्म होने के कगार पर है।”

उन्होने कहा कि भारत ही एक देश है जहां जिलों को लेकर झगड़ा हैं। हरियाणा और पंजाब दोनों चंड़ीगढ़ के लिए लड़ रहे हैं। दोनों के झगड़े में चंडीगढ़ केंद्र शासित हो गया। ऐसी स्थिति में देश कैसे सशक्त बनेगा। यह एक देश, एक राष्ट्र का भाव नही हैं। हिन्दू समाज को अपने कर्म कांड को आचरण में उतारे। हमें राष्ट्र व समाज के प्रति कैसा आचरण रखना चाहिए इसको सीखने की जरूरत हैं। सज्जनों को ससक्त बनाना तथा दुर्जनो को सज्जन बनाने से देश का कल्याण होगा और इससे विश्व का कल्याण निश्चित है।

जोशी ने कहा कि देश में जय पराजय का साक्षी और कारण हिन्दू ही है। देश में कभी हारे या जीते दोनों में हिन्दू ही रहा है। पहली दुर्बलता हिन्दू समाज एका नही हैं। जाति बता कर करोड़ों नहीं में से अल्पसंख्यक हो जाता है। इसी हिन्दू समाज के जागरण के लिए संघ काम कर रहा है। केवल मातृशक्ति कह देने से काम नहीं चलेगा। आज समाज में बहुत निम्न आचरण हो रहा है। नारी के साथ अत्याचार और दुराचार की घटनाएं आये दिन हो रही है। आज लोगो की मनसा बिना मेहनत के कमाने की बन गयी हैं। बगैर परिश्रम पैसा कमाने की प्रवृत्ति त्यागनी होगी। यह कोई गरीब नही जिसके पास पैसा है वही कर रहा है। अनावश्यक संपदा प्रदर्शन द्वेष पैदा करता है। इसे त्यागना होगा। जातीय और क्षेत्र का भाव त्याग कर सभी एक समान मानने का भाव पैदा कीजिये।

उन्होंने कहा कि भगवान, वेद, देवियां, भाषा की क्या कोई जाति है। यह सब जहां से मिले वह हिन्दू है लेकिन लोगों में जाति का भाव नही जाएगा। हमें एक भाव हिन्दू का जागरण करना हैं। भारत एक देश है जहां भूमि और पेड़ की पूजा होती है। हम पूजा किये और पेड़ काटा, पानी गंदा किया। कर्मकांड किये आचरण भूल गए। यह एक विसंगति है। समाज में पूजापाठ से ज्यादा आचरण देश के प्रति, समाज के प्रति के सीखने की आवश्यकता है।

इससे पहले संघ के विभाग कार्यवाह नवीन कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया तथा एकल गीत महेश सिंह ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग संघचालक डॉ. रमाशंकर मिश्र ने किया। मंच पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय, काशी प्रान्त के सह संघचालक अंगराज, विभाग संघचालक डॉ रमाशंकर मिश्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश जी, जिला संघचालक डॉ ए के सिंह, जिला कार्यवाह डॉ पवनेश मिश्र सहित अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास