अपना दल संस्थापक की संपत्ति का विवाद पहुंचा अदालत में

 कानपुर 10 दिसंबर (वार्ता) अपना दल (कमेरावादी) अध्यक्ष कृष्णा पटेल और उनकी पुत्री अमन पटेल के बीच ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद न्यायालय की चौखट पर पहुंच चुका है।

अमन ने अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की वसीयत रद्द करने संबंधी याचिका यहां की अदालत में दायर की है। मामले की सुनवाई के लिये एक जनवरी 2022 की तारीख तय की गयी है। दरअसल, डा गोविंद प्रसाद रानी देवी पटेल उच्च शिक्षण संस्थान के सर्वराकार अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे सोनेलाल पटेल थे। उनके निधन के बाद पत्नी कृष्णा पटेल सर्वराकार बनीं। कृष्णा ने 23 नवंबर 2015 को रजिस्टर्ड वसीयत करते हुए अपने निधन के बाद बड़ी बेटी पल्लवी पटेल को संस्थान की सर्वराकार नियुक्त करने की बात लिख दी जिसका पुरजोर विरोध उनकी छोटी पुत्री अमन ने किया था।
अमन ने पल्लवी पर गलत तरीके से वसीयत को अपने हक में कराने तथा मां की हत्या कराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। अमन ने अदालत से गुहार लगायी है कि वसीयत को अवैध घोषित करे, साथ ही वित्तीय संचालन या पॉवर ऑफ अटार्नी करने से रोकने की मांग की है। अदालत ने कृष्णा और पल्लवी को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी की है। मामले की अगली सुनवाई एक जनवरी को होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास