दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार नए मामलों की पुष्टि


 नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस से नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित चार औेर नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में ओमिक्रॉन से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। अधिकारियों नेे आज यह जानकारी दी।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने यूनीवार्ता को बताया कि संक्रमितों को पिछले हफ्ते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनके नमूने को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसमें आज चार लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाये गये।

डॉ कुमार ने कहा, “दो पुरुष और दो महिला मरीज जिन्हें हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। सभी मरीज युवा है और पूर्ण रूप से टीकाकरण करवा चुके हैं। सभी संक्रमितों में इस रोग का अभी तक कोई लक्षण नहीं दिखा है।”

उन्होंने कहा कि सभी ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से यहां आए हैं। ये लोग दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, इंग्लैंड और दुबई से आए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित चार मामले सामने आए थे।

डॉ. कुमार ने कहा, “इस हफ्ते ओमिक्रॉन के एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य नौ संक्रमित मरीजों का इलाज हमारे सुविधा केन्द्र में चल रहा है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास