तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाये सरकार: तोगड़िया

 बदायूँ 25 दिसंबर (वार्ता) अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) के संस्थापक अध्यक्ष फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार से तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

कस्बा उसावां में पत्रकारों से बातचीत में तोगड़िया ने शनिवार को कहा कि तब्लीगी जमात पर बैन लगाया जाना चाहिए और दो बच्चों को लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून पास किया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा “ जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाओ, काशी मथुरा का कानून बनाकर काशी मथुरा के मंदिर बनाओ। तबलीग जमात पर प्रतिबंध लगाओ और किसानों के फसल के न्यूनतम दाम का कानून बनाओ। हिंदुत्व की बातें करना बंद करो बल्कि काम करके दिखाओ। ”

उन्होंने कहा कि कानून ऐसा बनाया जाए कि दो से ज्यादा बच्चे वालों को मुफ्त अथवा सस्ता अनाज के अलावा अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाये। उनके बच्चे को सरकारी स्कूल और हॉस्पिटल में सेवा नहीं मिले। बैंकों की लोन सुविधा,सरकारी नौकरी के लिये आवेदन से बेदखल किया जाये। चुनाव लड़ने नहीं दिया जाए। इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो उनका मताधिकार भी छीन लिया जाए ।

मथुरा में मंदिर बनाए जाने की घोषणा के सवाल पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा “ मैं किसी घोषणा के चक्कर में पड़ता ही नहीं। केंद्र सरकार कानून बनाए और काशी मथुरा का मंदिर बनना दूसरे दिन शुरू हो जाए । ”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास