‘टेनी’ मामला: विपक्ष के हंगामे के कारण यूपी विधानसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिये स्थगित

 लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ ‘टेनी’ को मोदी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की बैठक आधा आधा घंटे के लिये दो बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक के लिये स्थगित कर दी गयी।

दिन में 11 बजे सदन की बैठक शुरु होने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा बजट की अनुपूरक मांग और लेखानुदान का प्रस्ताव पटल पर प्रस्तुत किये जाने के तुरंत बाद ही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के सदस्यों ने टेनी की बर्खास्तगी की मांग पर नारेबाजी शुरु कर दी। नारेबाजी कर रहे सदस्याें से विधानसभा अध्यक्ष की ओर से शांति बनाये रखने और सदन की कार्यवाही को सुचारु बनाने की बार बार अपील की गयी।

हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने लगभग 17 मिनट की कार्यवाही के बाद सदन की बैठक आधा घंटे के लिये स्थगित कर दी। इस बीच सपा के कुछ सदस्य आसन के समीप आकर धरना देकर बैठ गये।

एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक फिर से शुरु होने पर आसन के समीप धरने पर बैठे सपा सदस्यों ने टेनी के मुद्दे पर फिर से नारेबाजी शुरु कर दी। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने भी हंगामा भी शुरु कर दिया। हंगामा बढ़ते देख सदन की बैठक एक बार फिर आधा घंटे के लिये स्थगित कर दी गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास