जनरल रावत का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

 लखनऊ, 08 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके निधन को राष्ट्र के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

योगी ने ट्वीट कर कहा, “तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सीडीएस जनरल श्री बिपिन रावत जी व उनकी धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में श्री रावत जी सदैव याद किए जाएंगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।”
उल्लेखनीय है कि जनरल रावत और उनकी पत्नी मधूलिका रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाॅप्टर हादसे में निधन होगा। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 14 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी सवार थे। इस हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी के अलावा सेना के 11 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी निधन हो गया।
योगी ने हादसे के शिकार हुये अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर भी अपनी हार्दिक संवेदनायें व्यक्त करते हुये कहा, “सैन्य अधिकारियों व कर्मियों का आज हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन अत्यंत दुःखद है। असमय दिवंगत हुए माँ भारती के कर्मनिष्ठ सपूत राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।”
योगी ने दिवंगत आत्माओं के लिये प्रार्थना करते हुये कहा, “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास