स्वदेशी टैंक रोधी मिसाइल का हेलीकॉप्टर से सफल परीक्षण

 

नयी दिल्ली 11 दिसंबर (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा वायु सेना ने देश में ही डिजाइन और विकसित टैंक रोधी मिसाइल का शनिवार को पोखरण में सफल परीक्षण किया।

इस मिसाइल का परीक्षण वायु सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया।

परीक्षण के दौरान मिसाइल ने मिशन के सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस दौरान सभी प्रणालियों ने संतोषजनक तरीके से काम किया और मिशन को अंजाम दिया। यह मिसाइल अत्याधुनिक सीकर से लैस है जो सुरक्षित दूरी से सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह मिसाइल 10 किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है । इस मिसाइल के सफल परीक्षण से वायु सेना की मारक क्षमता काफी हद तक बढ़ेगी और इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास