पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

 प्रयागराज 01 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा इस साल आयोजित सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) और सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ / आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा-2021 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पीसीएस के 678 पदों के लिये प्रारंभिक परीक्षा में 7688 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं, एसीएफ-आरएफओ के 16 पदों के लिए 296 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हु हैं।
इस साल प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 6,91,173 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 3,21,273 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम एवं इसके लिये प्रारंभिक परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने के संबंध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास