अयोध्या में अब महापौर लगायेंगे राम दरबार में हाजिरी

 अयोध्या, 16 दिसंबर (वार्ता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के बाद विभिन्न शहरों से 50 महापौर 18 दिसम्बर को श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगायेंगे।

अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने गुरूवार को यूनीवार्ता को बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद 18 दिसंबर यानी शनिवार को 50 से ज्यादा महापौर श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करने आ रहे हैं। सारे महापौर 12 बजे तक देवकाली स्थित पंचशील होटल में इन लोगों का आगमन हो जायेगा। इन महापौरों को सर्वप्रथम सरयू आरती कराने के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर मत्था टेकेंगे फिर श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन कराया जायेगा।
उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न शहरों के महापौरों के आगमन होने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रामलला का भव्य मंदिर निर्माण के बारे में इन लोगों को बताया जायेगा। स्थानीय नगर निगम अयोध्या के पार्षदों, विधायक, सांसद भी रहेंगे। बाबा विश्वनाथ धाम कारीडोर उद्घाटन के बाद भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के परिवार सहित अयोध्या आगमन हुआ था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास