परिवार का हित चाहने वालों को रास नहीं आते जनहित के काज: योगी
मथुरा, 8 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाज के हर वर्ग के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्य विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहे हैं क्योंकि सिर्फ अपने परिवार का हित चाहने वाले इन दलों को जनता की परेशानियो से कोई वास्ता नहीं है।
मांट कस्बे में 200.16 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अवसर पर आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि सरकार युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने जा रही है। इससे न केवल वर्क फ्राम होम की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि वैश्विक महामारी के कठिन समय में विद्यार्थी आन लाइन शिक्षा भी ग्रहण कर सकेंगे। सरकार ऐसी व्यवस्था कराने के लिए भी प्रयासरत है कि युवा वर्ग अपने घर से प्रतियोगी परीक्षा भी आन लाइन दे सके।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा कराए जा रहे जनहितकारी कार्य विरोधियो, भ्रष्टाचारियों एवं दंगाइयों को रास नही आ रहे है क्योंकि इन्हे जनता की परेशानियों से कुछ लेना देना नही है। उन्होने कहा कि 12 दिसंबर से 15 करोड़ लोगों के लिए एक अन्य योजना शुरू की जा रही है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक अंत्योदय परिवार को 35 किलो खाद्यान्न, एक किलो दाल ,एक किलो खाद्य तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जब सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद कर रहे थे,जब जनता की जान खतरे में थी तब सपा, बसपा और कांग्रेस के लेाग ‘होम क्वारन्टाइन’ किये हुए थे। उन्होंने व्यंगात्मक शैली में कहा कि विपक्षी दल के नेता कुछ साल और क्वारन्टाइन मे रहें उन्हें अभी जनता के बीच आने की जरूरत नही है।
राम मन्दिर का जिक्र करते हुए कहा कि पांच साल पहले उन्होंने मांट की जन सभा में कहा था कि यदि भाजपा सरकार बनती है तो राम मन्दिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। जयश्रीराम के नारों के बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शिलान्यास करने के बाद अब अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बन रहा है। उन्होंने जनता से पूछा “ क्या कांग्रेस मन्दिर बनवाती या बसपा और बबुआ मन्दिर का निर्माण कराते। क्या उसे अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण से प्रसन्नता है।” जनता ने दोनो हाथ उठाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
भाजपा और अन्य दलों विशेषकर सपा का नाम लिये बिना तुलना करते हुए योगी ने कहा कि एक ओर राम भक्तों का सम्मान करनेवाली सरकार है तो दूसरी ओर उन पर गोली चलाने वाले लोग है। एक तरफ किसानों का सम्मान करने वाली उनका कर्ज माफ करनेवाली सरकार है तो दूसरी ओर किसान के पेट में लात मारकर अपने परिवार का विकास करनेवाले लोग हैं। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि जनता को वर्तमान और भविष्य देखकर फैंसला करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में इस समय डबल इंजन की सरकार है। जब केन्द्र और प्रदेश की सरकारे मिल जुलकर काम करती है तो विकास की गति तेज होती है। आज प्रदेश के विभिन्न भागों में जाने के लिए सरकार ने एक्सप्रेस वे तैयार कराए हैं जिनसे आवागमन तेज हो रहा है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि वर्तमान सरकार ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से ब्रज का विकास करने के लिए संकल्पित है।
योगी ने कहा कि पिछली सरकार में चार वीआईपी जिले बनाए गए थे जिनमे योजनाओं का बंदरबाट होता था। 2017 के बाद प्रदेश मे हुआ विकास आज छिपा नही है और इसका प्रमाण आज 200.16 करोड़ रूपये की योजनाओं का किया गया शिलान्यास एवं लोकार्पण है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि से संबंधित योजनाए है। आज विकास धरातल पर दिखाई पड़ रहा है। पिछली सरकार जहां कब्रिस्तान की बाउन्डरी आदि बनाने में पैसा खर्च करती थी आज तीर्थों के विकास में पैसा खर्च हो रहा है। जहां इस सरकार में एक भी दंगा नही हुआ वहीं विरोधियों की सरकार में सबसे पहला दंगा कोसी में हुआ था।
उन्होंने कहा कि ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थलों को ही केवल घोषित नही किया गया बल्कि नगरपालिका की जगह नगर निगम बनाकर विकास तेजी से शुरू किया गया। पहले पेशेवर माफिया के लिए सत्ता के द्वार खुले थे आज उनके लिए जेल के द्वार खुले हैं। उन्होंने पहले हो रही गुडागर्दी की दिशा में जवाहर बाग की घटना का जिक्र किया जिसमें एसपी द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी।ऐसा लगता था कि कोई कंस यह सब काम कर रहा है।
योगी ने मथुरा में आयोजित कुंभ की सफलता भी गिनाई और कहा “ भगवत कृपा से जब तक कुंभ चला कोरोना तेज नही हुआ। ” कोरोना प्रबंधन इस राज्य में जितना बेहतर तरीके से हुआ है यह किसी से छिपा नही है। न केवल मुफ्त टीकाकरण हुआ बल्कि मुफ्त खाद्यान्न योजना को प्रधान मंत्री के आशीर्वाद से मार्च तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना फिर पैर पसारने लगा है इसे देखते हुए यदि आवश्यकता हुई तो मुफ्त खाद्यान्न योजना को आगे भी बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार अन्न योजना को होली तक बढ़ाने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विकास एक परिवार का होता था जबकि आज विकास प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हो रहा है। इस अवसर पर पशुधन एवं मत्स्यपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने पिछली सरकार और वर्तमान सरकार के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज गुंडागर्दी की जगह विकास ने ले ली है। पिछली सरकार में कोसी में हुए दंगे की जगह ब्रज के विकास के लिए हजारों करोड़ की योजनाए आईं और उन पर काम हो रहा है। आज 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया गया शिलान्यास व लोकार्पण इस बात का गवाह है। पूर्ववर्ती सरकार रामभक्तों पर गोली चलाती थी आज योगी सरकार उनपर पुष्प वर्षा कराती है। पूर्ववर्ती सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाकर सरयू का पानी लाल कर दिया था इसके विपरीत योगी सरकार नौ हजार दीपों से अयोध्या में दीपावली मनाती है। आज योगी के द्वारा अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बनाया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पिछले तीन सालों से बिजली के दाम नही बढाए गए है जबकि शहर के साथ साथ देहात में भी बहुत अधिक बिजली दी जा रही है।बकायेदारों का व्याज माफकर उन्हें पैसा छह किश्तो में जमा करने की सुविधा दी गई है तो किसान की सिचाई के लिए बिजली अब दिन में ही दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने आज जहां दो बच्चों का अन्नप्रासन कर उन्हें अन्न खिलाया वहीं विभिन्न लाभार्थियों कों भी चेक आदि वितरित किये।इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिन्दा सिंह, उप्र कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तेजवीर, उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग,जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें