समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर इंकम टैक्स का छापा

 मऊ, 18 दिसम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित आवास व कार्यालय पर शनिवार की सुबह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इनकम टैक्स का छापा पड़ा ।

छापे की सूचना मिलते ही पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके आवास पर एकत्रित होने लगी। आयकर के अधिकारी टीम के साथ राजीव राय के घर में हैं। राजीव राय ने कहा “ हमारा न तो आपराधिक रिकॉर्ड है और न ही हमारे पास नंबर दो का पैसा है। मेरे घर पर इंकम टैक्स के लोग हैं। लोगों का मदद करना भाजपा को बुरा लग गया। ”
उन्होंने बाहर गेट पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि आप लोग शांत रहे कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ भी करेंगे तो ये वीडियो रिकार्डिंग करेंगे जाने के बाद थाने से एफआईआर आएगा और अनावश्यक मुकदमा करेंगे। उन्होंने कहा अधिकारियों को अपना काम करने दो। इनकम टैक्स के अधिकारियों की छापा की कार्रवाई अभी चल रहा है। इंकम टैक्स विभाग के अधिकारियों या मऊ जिला प्रशासन की तरफ से अभी तो कोई बयान नहीं दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास