सपा के सत्ता में आने पर मिलेगा माफिया और गुंडों को बढ़ावा: ठाकुर
लखनऊ 05 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंदौली में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधिकारी से अभद्रता किये जाने की घटना बताती है कि सपा के सत्ता में आने से माफियाराज और गुंडाराज को बढ़ावा मिलेगा।चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुयी धक्कामुक्की का वीडियो शेयर करते हुये ठाकुर ने रविवार को ट्वीट किया “अखिलेश यादव यूपी की जनता से कहते नहीं थक रहे : आ रहा हूँ। अखिलेश जी क्या यूपी में यही गुंडाराज , माफियाराज लाने के आप आना चाहते हैं। पिटाई के पर्यायवाची हैं सपाई।” उन्होने वीडियो में दर्शायी गयी घटना चंदौली की बतायी है जिसमें सपा कार्यकर्ता एक पुलिस उपाधीक्षक के साथ धक्कामुक्की कर रहे है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुये वीडियो शेयर किया और लिखा “ लाल टोपी वाले अपनी ट्रेनिंग का एक छोटा सा नमूना दिखाते हुए।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें