मुख्तार की पत्नी के होटल का निचला तल भी कुर्क
गाजीपुर, 22 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला प्रशासन ने बुधवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा बेगम अंसारी का ध्वस्त किये गए होटल का भूमितल भी कुर्क कर लिया है। महुआबाग स्थित इस होटल की कीमत बाजार के हिसाब से कुल करीब दस करोड़ आंकी गई है।
जिलाधिकारी एमपी सिंह के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। जिले से लेकर प्रदेश भर में मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के नाम पर कई अवैध संपत्तियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में ही कार्रवाई चल रही थी। इसी कड़ी में अफ्शां अंसारी के नाम से गजल होटल होने की जानकारी के बाद जांच पड़ताल की गई। गैंगस्टर मामले में गजल होटल पर कुर्की की कार्रवाई होनी थी। अब इसी कड़ी में जिला प्रशासन की पहल के बाद कार्रवाई की जा रही है।इस बाबत पुलिस प्रशासन की ओर से भी मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है जबकि होटल में मौजूद दुकानदारों को मौके पर दुकान खाली करने का आदेश देने के साथ प्रशासन विधिक कार्रवाई कर रहा है। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी और उसके पुत्र अब्बास अंसारी के गजल होटल को जिला प्रशासन ने बुधवार की सुबह कुर्क कर दिया।
जिलाधिकारी एमपी सिंह के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। इस होटल की कीमत करीब 10 करोड़ 10 लाख रुपये है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से संबंधितों में खलबली मची हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें