गोंडा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप

 गोण्डा, 09 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले में एक निजी अस्पताल में गुरूवार को भर्ती एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राधेश्याम केसरी ने यूनीवार्ता को बताया कि नगर में स्थित एससीपीएम हॉस्पिटल में एक मरीज जांच के दौरान कोविड पॉजिटिव मिला है। अस्पताल के संचालक डा. ओ एन पांडेय की सूचना पर मरीज के दोबारा नमूने लेकर लैब भेजे गये है।
उन्होने बताया कि जांच रिपोर्ट के आने पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जायेगा। मरीज बलरामपुर जिले का रहने वाला बताया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास