सहारनपुर में एटीएस कमांडो सेंटर के लिये मुफ्त मिलेगी जमीन

 लखनऊ 03 दिसंबर (वार्ता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमाण्डो ट्रेनिंग सेन्टर के निर्माण के लिये उद्योग विभाग की राजकीय पायलट वर्कशाप (प्रशिक्षण केन्द्र) की चिन्हित भूमि के

निःशुल्क आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में संवेदनशील नेपाल सीमा पर एटीएस इकाई/कमाण्डो ट्रेनिंग सेन्टर स्थापित किये जाने के लिये देवबंद तहसील के अंतर्गत राजस्व ग्राम नूरपुर में उद्योग विभाग के राजकीय पायलट वर्कशाप (प्रशिक्षण केन्द्र) की करीब 2000 वर्गमी चिन्हित भूमि निःशुल्क आवंटित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी ।
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सभी दस्तावेजों की पुष्टि करने के बाद प्रस्तावित भूमि के हस्तान्तरण की कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता का हवाला देते हुये सहारनपुर में एटीएस की इकाई स्थापित किये जाने के लिये न्यूनतम 2000 वर्गमीटर निःशुल्क सरकारी भूमि आवंटित किये जाने का अनुरोध किया था। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने जमीन एटीएस को आवंटित करने का निर्णय लेते हुए उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन के निदेशक को निर्देशित था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास