धर्म के नाम पर अधर्म का काम करती है भाजपा: मिश्र

 बिजनौर 10 दिसंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धर्म के नाम पर अधर्म का काम करती है।

मिश्र ने शुक्रवार को यहां आरक्षित सीटों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा के किसी भी सभा में जाने पर लोगों को डर लगता है कि कहीं कोई भड़काने वाली बातें न करने लगें। भाजपा के नेता जात-पात,धर्म-अधर्म की बातें करके आपस में झगड़े कराते है। भाजपा सरकार धर्म के नाम पर अधर्म करने का काम करते हैं वहीं भाजपा सुप्रीमो मायावती धर्म का काम करती हैं और सभी वर्गो को साथ में लेकर चलती हैं।

उन्होने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी, दहशत गर्दी,लूटपाट, हत्याएँ, बलात्कार,सारी चीजें चरम पर पहुंच जाती है।

सपा शासनकाल में 134 दंगे हुए दंगे हुए हैं और दंगे होते नहीं कराए जाते हैं। मायावती ने गरीबों के लिए काम किया है। बाकी विपक्षी पार्टियां तो ढोंग दिखाने का काम करती है, गरीबों की झोपड़ी में जाकर खाना खाने का ढोंग करती है।

सपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि अखिलेश की पार्टी ने मायावती के द्वारा बनाए जा रहे गरीबों के लिए आवास को रोकने का काम किया, 90 लाख मकानों को रोकने का काम किया गया था।

मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ ठगी की उनका वोट लेकर उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी।

देश की संपत्ति जो 75 सालों के मेहनत से बनी उसको भाजपा सरकार ने एक झटके में बेचने का काम किया।

किसानों के बेहतरी के लिए कानून नहीं किसानों की जमीन हड़पने के लिए कानून बनाया गया था। 700 से अधिक जानें चली गई लगभग 45 हजार मुकदमे किसानों के ऊपर लादे गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास