सपा, बसपा के नेताओं ने थामा भाजपा की साथ
लखनऊ 07 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ नेताओं ने मंगलवार काे यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बदांयू से पांच बार निर्दलीय विधायक रहें राम सेवक पटेल भी शामिल हैं।
भाजपा की प्रदेश इकाई में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में पटेल के अलावा बांदा से सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार राज, बरेली से बसपा के नेता मनोहर सिंह जाटव, बस्ती से विधायक रहें राणा कृष्ण किंकर सिंह एवं उनके पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह, आप के डॉ अनूप चौधरी और अमरोहा से मंसूरी समाज के नेता हाजी महमूद हसन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इसके अलावा करणी सेना के उत्तर प्रदेश संयोजक अजय प्रताप सिंह ने भी भाजपा की सदस्य्ता ली। इस मौके वाजपेयी ने भाजपा में शामिल हुये नेताओं से पार्टी काे मज़बूती प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा 325 से ज़्यादा सीटें जीतेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें