कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर प्रियंका गाँधी ने बुलाई बैठक
लखनऊ, 06 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश नेताओं की सोमवार को बैठक आहूत की।
सूत्रों के अनुसार वाड्रा के यहां स्थित आवास पर चल रही बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी और विधायक आराधना मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।इसमें आगामी चुनाव के लिये पार्टी के घोषणा पत्र और टिकटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी भी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें