शिलान्यास और लोकार्पण से पार्टियों का जनाधर नहीं बढ़ने वाला: मायावती
लखनऊ 14 दिसंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के ताबड़तोड़ शिलान्यास और लोकार्पण पर कटाक्ष करते हुये कहा कि इससे किसी पार्टी का जनाधार नहीं बढ़ेगा।
मायावती ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में विरोधी दलों पर निशाना साधते हुये कहा, “चुनाव घोषित होने से ठीक पहले केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आए दिन उत्तर प्रदेश में की जा रही ताबड़तोड़ घोषणायें, शिलान्यास व अधूरे कार्यों के उद्घाटन एवं लोकार्पण से जनाधार बढ़ने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता अब यह सब काफी अच्छी तरह से समझ रही है।'उन्होंने जनता से ऐसे सभी हथकंडों से सावधान रहने की अपील भी की। चुनाव से पहले दलबदल के बढ़ते सिलसिले के सवाल पर मायावती ने कहा कि दूसरी पार्टियों केे स्वार्थी किस्म लोगों को शामिल करने से किसी भी पार्टी का जनाधार नहीं बढ़ेगा। बल्कि जनता ऐसे घोर स्वार्थी तत्वों को ‘आया राम ,गया राम’ ही कहती है।
इस दाैरान मायावती ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमले पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि कल कश्मीर में पुलिस बल की गाड़ी पर किए गए आतंकी हमले की घटना अत्यंत दुःखद व निंदनीय है। उल्लेखनीय है कि इस हमले में
में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी और कई अन्य घायल हुये हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें