काशी विश्वनाथ कॉरिडोर : भगवा रंग में रंगी मस्जिद, सफेद करने का निर्देश

 वाराणसी, 07 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के 13 दिसंबर को उद्घाटन से ठीक पहले कॉरिडोर में स्थित एक मस्जिद का रंग बदलकर भगवा करने को लेकर विवाद छिड़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद को फिर से सफेद रंग से रंगने का निर्देश दे दिया है।

ज्ञात हो कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत वाराणसी स्थित मदगन से लेकर विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक सभी इमारतों को एक रंग में रंगने का काम चल रहा है। इसी के तहत बिलानाला इलाके की एक मस्जिद को भी भगवा रंग से रंग दिया गया।
मस्जिद प्रशासन के संयुक्त सचिव एजाज मोहम्मद ने मंगलवार को बताया, “हमें रंग बदलने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन असली समस्या यह है कि यह काम बिना किसी अनुमति या बिना किसी को बताए किया गया है। इसका समाज में गलत संदेश गया है।” एजाज ने कहा कि इससे बढ़ी नाराजगी के बाद, उन्होंने डीएम और अन्य अधिकारियों के पास अपना विरोध दर्ज कराया है जहां से उन्हें मस्जिद का रंग यथावत करने का आश्वासन दिया गया है।
उधर, वाराणसी प्रशासन का कहना है कि ऐसा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया गया बल्कि एकरूपता के लिए सड़क किनारे की सभी इमारतों को एक रंग में रंगा गया। लेकिन अब मस्जिद का रंग पहले की तरह करने का काम जारी है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का 13 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास