हर योजना के मध्य में होता है मध्यम वर्ग : सीतारमण
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि केन्द्र सरकार की हर योजना के मध्य में मध्यम वर्ग होता है और उनको ध्यान में रखते हुये योजनायें तैयार की जाती है।
श्रीमती सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की मौजूदगी में जमाकर्ता प्रथम: पांच लाख रुपये तक की जमा राशि पर भुगतान की गारंटी विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि इस योजना के मध्य में भी मध्यम वर्ग है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के आम बजट में बैंकों में जमा पांच लाख रुपये तक की जमा राशि को बीमाकृत करने की घोषणा की गयी थी। इसी के अनुरूप यह व्यवस्था की गयी है और इसमें 90 दिनों के भीतर भुगतान की गांरटी भी दी गयी है।उन्होंने कहा कि जिन जमाकर्ताओं की राशि नहीं मिल रही थी वे लगातार फोन करते रहते थे। नियामक कारणों से बैंक भुगतान करने की स्थिति में नहीं होते थे लेकिन अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में जर्माकर्ताओं से किया गया वादा पूरा किया गया है। अब उनके हित सुरक्षित रहेंगें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें