दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व आईपीएस सहित अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल

 

लखनऊ 06 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री किरण आरसी जाटव, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज झा और मशहूर कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

प्रदेश भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुये।

इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रत्याशी अभिराम दारा सिंह, कांग्रेस के रामदास बहेलिया, सिधौली से सपा के ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत, आगरा से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल, कांग्रेस के राजेश सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मनीषा सिंह सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास