अमूल सयंत्र लगाने का फैसला सपा सरकार का, अमल में हुयी देरी: अखिलेश

 

लखनऊ, 23 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विकासकार्यों का श्रेय लेने को लेकर राज्य की योगी सरकार और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग थमती नजर नहीं आ रही है।

योगी सरकार के विकास कार्यों को सपा सरकार के कार्यकाल के काम बता रहे अखिलेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में किये गये अमूल डेयरी के सयंत्र के शिलान्यास को भी सपा शासन का फैसला बताया है। अखिलेश ने कहा कि वाराणसी ही नहीं बल्कि लखनऊ और कानपुर में भी सपा सरकार ने अमूल डेयरी सयंत्र लगाने फैसला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की योगी सरकार ने इस पर अमल करने में देरी कर दी।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सपा के समय लखनऊ, कानपुर और बनारस में अमूल के प्लांट लगाने का जो फ़ैसला हुआ था उसे अमल में लाने में भाजपा सरकार ने पूरा कार्यकाल बिता दिया। ‘कैंचीजीवी’ भाजपा इस सच को छिपाएगी, लेकिन कोई अमूल कंपनी से पूछे तो वो ‘दूध जैसा ये सफ़ेद सच’ बताएगी। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”

उल्लेखनीय है कि मोदी ने वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने अमूल सहकारी संस्था के अंतर्गत बनने वाले बनास डेयरी संकुल का शिलान्यास किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास