पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र का निधन

 कुशीनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस और सांसद पद छोड़ने वाले पंडित रामनगीना मिश्र का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होने लखनऊ स्थित आवास पर गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिश्र के निधन पर शोक प्रकट करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

श्री मिश्र कुशीनगर में छह बार सांसद एवं एक बार विधायक रहे। भगवान श्री राम के प्रति आस्थावान श्री मिश्र ने सदन में राममंदिर के मुद्दे पर बहस के दौरान ‘जाके प्रिय न राम बैदेही, तज़िए ताहि कोटि बैरी सम, यद्यपि परम सनेही’ कह कर 1989 में लोकसभा की सदस्यता व कांग्रेस दोनो छोड़ कर सियासी भूचाल ला दिया था।
वयोवृद्ध नेता वर्ष 1972 से 75 के बीच जिले सेवरही विधानसभा से उपचुनाव में जीत कर विधानसभा सदस्य रहे जबकि सातवीं और आठवीं लोकसभा में वह देवरिया की सलेमपुर सीट से सांसद रहे। 10वीं,11वीं,12वीं तथा 13वीं लोकसभा में लगातार कुशीनगर की पडरौना सीट से निर्वाचित होते रहे।
श्री मिश्र अत्यंत ही जुझारू प्रवृत्ति के नेता थे। किसानों की आवाज सदन में प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास