नेपाल में दर्ज हुए ओमिक्रॉन के 24 नए मामले
काठमांडू, 07 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) नेपाल में कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच ओमिक्रॉन वेरिएंट के 24 नए मामले सामने आए हैं, जिसकी जानकारी सरकार ने शुक्रवार को दी।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए एकत्रित कोविड-19 से संक्रमित 1,146 नमूनों में से 24 मरीजों के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।नेपाल में पिछले वर्ष ओमिक्रॉन के पहले दो मामले 06 दिसंबर और तीसरा मामला 23 दिसंबर को सामने आया था।
काठमांडू की राष्ट्रीय समाजिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला की निदेशक रूना झा ने कहा कि एस-जीन के बिना नमूनों की संख्या हर दिन के साथ लगातार बढ़ रही है जिससे नेपाल में शायद बढ़ रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने समाचार एजेंसी शिन्हुआ से कहा, "तकरीबन 2,000 नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच करने के दौरान हमें एस-जीन के बिना दो से तीन नमूने मिले हैं। वर्तमान में एस-जीन के बिना नमूनों में लगातार उछाल आ रहा है।"
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ओमिक्रोन में एस-जीन उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह वेरिएंट विभिन्न परिवर्तन से होकर गुजरा है और कोरोनवायरस के नवीनतम पुनरावृत्ति की पहचान करने के लिए इसे एक निशान माना जा रहा है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण लगातार बढ़ रहे कोविड-19 मामलों को लेकर नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवाओं को तैयार रखने के लिए अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं।
देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 572 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि तीन दिन पहले 478, 370 और 291 दर्ज हुए थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें