सपा सरकार में आयी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी : अखिलेश यादव

 लखनऊ, 01 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नर्व वर्ष के मौके पर चुनावी वादों का पिटारा खोलते हुये शनिवार को कहा कि उनकी अगुवाई में अगली सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में लोगों को 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त मिलेगी।

अखिलेश ने नये साल की बधायी देते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद जब सपा सरकार बना लेगी तो 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री होगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह किसानों को भी सिंचाई के लिये पहले की भांति मुफ्त बिजली दी जायेगी।

उन्होंने कहा साल 2022 में होने वाले बदलाव का यह पहला संकल्प है। उन्होंने संकेत दिया कि मुफ्त बिजली की ही तरह सपा एक एक कर अपने चुनावी वादे घोषित करेगी। अखिलेश ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता है, यह बात सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के घोषणा पत्र का यह पहला चुनावी वादा है। आगे जैसे जैसे चुनाव की तरफ बढ़ते जायेंगे वैसे वैसे घोषणा पत्र के अन्य वादों की भी ऐसे ही घोषणा की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास