सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना में नया निर्गम मूल्य 4,786 रुपये/ग्राम

 नयी दिल्ली, 08 जनवरी (वार्ता) सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 के अंतर्गत जनवरी में निर्गमित किए जा रहे बांड के लिए निर्गम मूल्य 4,786 रुपये प्रति ग्राम होगा और आन लाइन आवेदन करने वालों को इसमें 50 रुपये की छूट मिलेगी। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

इनके लिए आवेदन 10-14 जरवरी तक किए जा सकेंगे और निपटान 18 जनवरी को होगा।
वित्त मंत्रालय की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सरकार की दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 की अधिसूचना संख्या 4(5)-बी (डब्लू एंड एम) /2021 के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 (सीरीज नौ) 10-14 जनवरी 2022 की अवधि के दौरान सब्सक्रिप्शन (खरीदने को आवेदन) के लिए खोले जाएंगे। निपटान तारीख 18 जनवरी 2022 होगी। आवेदन की अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,786 (चार हजार सात सौ छियासी रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई की ओर से 7 जनवरी 2022 की प्रेस विज्ञप्ति में भी प्रकाशित किया गया है।
सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,736 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास