नौसेना के पी- 8आई विमानोंं ने आईएनएस हंसा से ऑपरेशन शुरू किया
नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) भारतीय नौसेना के टोही पी-8 आई विमानों ने गोवा के आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे से उडानों का संचालन शुरू कर दिया है।
आई एनएस हंसा पर दो पी- 8 आई विमान गत 30 दिसम्बर को पहुंचे थे। इन विमानों के पहुंचने पर मिग 29 के विमानों ने एक विशेष आकार में उडान भर कर इनका स्वागत किया था।नौसेना ने आठ पी-8 आई विमानों की पहली खेप 2013 में खरीदी थी और इनकी तैनाती आईएनएस रजाली पर की गयी थी। चार विमानों की दूसरी खेप आईएनएस हंसा पर तैनात की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें