पेटीएम की ‘टैप टू पे’ सर्विस से ऑफलाइन भुगतान की सुविधा

 

नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम ने आज ‘टैप टू पे’ के लॉन्‍च की घोषणा की है जिसके माध्यम से यूजर ऑफलाइन में भी अपने डिजिटल कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इससे यूजर पीओएस मशीन पर केवल अपने फोन को टैप कर अपने पेटीएम रजिस्‍टर्ड कार्ड के माध्‍यम से तुरंत पेमेंट कर सकते हैं। यह फोन लॉक होने या मोबाइल डाटा या इंटरनेट कनेक्‍शन नहीं होने पर भी संभव होगा। पेटीएम की ‘टैप टू पे’ सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस, दोनों यूजर्स के लिये उपलब्‍ध है, जो पेटीएम ऑल-इन-वन पीओएस डिवाइसेस और अन्‍य बैंकों की पीओएस मशीनों के माध्‍यम से भुगतान करते हैं।

नई ‘टैप टू पे’ सर्विस के साथ पेटीएम अपनी मजबूत टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल कर चयनित कार्ड के 16 डिजिट वाले प्राइमरी अकाउंट नंबर (पैन) को एक सुरक्षित ट्रांजेक्‍शन कोड या “डिजिटल आइडेंटिफायर’’ में बदलता है। यह डिजिटल आइडेंटिफायर सुनिश्चित करता है कि यूजर के कार्ड डिटेल्‍स केवल यूजर के पास रहें और किसी थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोसेसर के साथ शेयर न हों। जब यूजर एक रिटेल दुकान में जाता है, तब ट्रांजेक्‍शन के जरिये अपनी कार्ड डिटेल्‍स को शेयर किये बिना पीओएस डिवाइस पर केवल टैप करके पेमेंट कर सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास