अतुल कुमार गोयल होंगे पीएनबी के सीईओ

 नयी दिल्ली 02 जनवरी (वाता) सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल कुमार गोयल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एमडी एवं सीईओ नियुक्त किये गये हैं और उनका यह कार्यकाल एक फरवरी से शुरू होगा।

श्री गाेयल ने अभी पीएनबी में कार्यभार ग्रहण किया और जनवरी 2022 के अंत तक पीएनबी में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य करेंगे तथा एक फरवरी को वह पीएनबी के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के अनुमोदनानुसार, श्री गोयल अगले आदेश तक पीएनबी प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे।श्री गोयल, पीएनबी के वर्तमान एमडी एवं सीईओ सीएच एस. एस. मल्लिकार्जुन राव के जनवरी 2022 के अंत तक पद मुक्त होने के बाद इस पर काम शुरू करेंगे। श्री गोयल को तीन बैंकों अर्थात इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में लगभग तीन दशकों का पेशेवर बैंकिंग का अनुभव है। वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और समर्थन सेवा, व्यवसाय प्रक्रिया परिवर्तन, अनुपालन आदि के साथ-साथ उन्हें बैंकिंग के सभी प्रमुख क्षेत्रों लार्ज कॉर्पोरेट, ट्रेजरी प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, वित्तीय योजना और निवेशक संबंध आदि में अनुभव, एक्सपोजर के साथ विशेषज्ञता प्राप्त हैं।
वह 2021-22 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त, वह द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक भी हैं। वे गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास