प्रधानमंत्री देश की धरोहर ,सुरक्षा में चूक अक्षम्य : अनुप्रिया पटेल

 

जौनपुर, 07 जनवरी (वार्ता) अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक की निंदा करते हुये कहा है प्रधानमंत्री देश की धरोहर होते हैं, उनकी सुरक्षा में चूक अक्षम्य है।पटेल ने जौनपुर जिले में मरियाहू विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर गांव में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक जमात में लोकतंत्र की भावना कमजोर हो गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही अक्षम्य और दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।चुनावी रणनीति के बारे में उन्होंने कहा कि अपना दल एस ने तीन चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़े हैं। चौथे चुनाव में भी सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी की सकारात्मक बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है।कोरोना काल में रैलियों के औचित्य के सवाल पर पटेल ने कहा कि जीवन की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसलिये पार्टी की आगामी रैलियां रद्द कर दी गयी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास