आरबीएल ने 1 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखने का ऐलान किया

मुंबई 28 जुलाई(वार्ता)आरबीएल बैंक ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर 1 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखने का ऐलान किया है।

अधिकारियों का कहना है कि बैंक पहले से ही पूर्व सैनिकों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करता रहा है। यह पहल बैंक के उसी ऐतिहासिक कार्य का एक और कदम है।
अधिकारियों के मुताबिक बैंक का उद्देश्य सेवा के बाद पूर्व सैनिकों को एक अर्थपूर्ण कैरियर प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुशासन, शारिरिक फिटनेस, मूल्यों, विशेष प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता का लाभ उठाना भी है। पूर्व सैनिकों को मुख्य व्यवसायिक संचालन, सामान्य प्रशासन, वित्तीय अपराध रोकथाम, जोखिम प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, आईटी सेवाओं, सामान्य प्रशासन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी(आईसीटी) आदि क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
आरबीएल के मैनेजिंग डाइरेक्टर और सीईओ आर. सुब्रमण्यकुमार ने कहा कि संगठन की ये प्रतिबद्धता भारत की प्रगति के साथ हमारी 82 वर्षों की साझेदारी को दर्शाती है और यह सशस्त्र बलों के सदस्यों एवं उनके परिवारों के प्रति एक सम्मान है। उनके अमूल्य कौशल और अनुभव को एकीकृत करने से उनकी सेवा को सम्मान मिलेगा और बैंक भी मजबूत होगा।
उन्होंने ज़ोर दिया कि पूर्व सैनिकों को बैंक प्रणाली में शामिल करने से दोहरे लाभ होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से ईमेल के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित पूर्व सैनिकों के लिए ऑनबोर्डिंग और प्रशिक्षण प्रक्रिया सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास