सात उच्च न्यायालयों के 17 न्यायाधीशों के तबादले किए गए

 सात उच्च न्यायालयों के 17 न्यायाधीशों के तबादले किए गए

नई दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) सात उच्च न्यायालयों के 17 न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से सोमवार को जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में न्यायाधीशों के तबादले से संबंधित घोषणा की गई।
अधिसूचनाओं के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला को दिल्ली उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है। उनके अलावा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी को कर्नाटक उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को दिल्ली उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया।
तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति ताड़कमल्ला विनोद कुमार को मद्रास उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को बॉम्बे उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल का दिल्ली उच्च न्यायालय और संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण किया गया है।
कर्नाटक उच्च न्यायालय न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को दिल्ली उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।
मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति बट्टू देवानंद को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।
गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर को कलकत्ता उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सुमन श्याम का बॉम्बे उच्च न्यायालय में स्थानांतरण किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास