उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का बेंगलुरु रोड शो सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का बेंगलुरु रोड शो सम्पन्न

लखनऊ/बेंगलुरु, 18 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का तीसरा संस्करण आगामी 25 से 29 सितंबर के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में शुक्रवार को बेंगलुरु में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हस्तशिल्प, परिधान, अरोमा, अगरबत्ती जैसे क्षेत्रों से जुड़े 250 से अधिक उद्योगपतियों और निर्यातकों ने भाग लिया। रोड शो का उद्देश्य देशभर के उद्योगों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से जोड़ना और एमएसएमई को वैश्विक मंच प्रदान करना था।
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब भारत की विकास गाथा का इंजन बन चुका है। उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जो अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो आयोजित कर रहा है। राज्य में 96 लाख एमएसएमई हैं, जो भारत की कुल संख्या का लगभग 14 प्रतिशत हैं। 75 ज़िलों में "एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी)’ योजना के अंतर्गत कारीगरों को मंच मिल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास