उत्तर प्रदेश में 23 आईएएस इधर से उधर
लखनऊ, 29 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये दस जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया।आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कई जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अयोध्या के गन्ना आयुक्त और गोरखपुर के जिलाधिकारी का भी तबादला किया गया है। आईएएस दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं नोएडा की नई डीएम मेघा रूपम होंगी। इसके अलावा गाजियाबाद में रवींद्र कुमार मंदर को डीएम बनाया गया है।
कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। अमनदीप डुली को ललितपुर का जिलाधिकारी, पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी, प्रियंका निरंजन को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें