
चौरी चौरा(राजनारायण पांडे)। सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा का 27 वां स्थापना दिवस आज बहुत धूमधाम से मनाया गया। निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपने संबोधन में सभी को विद्यालय के 27 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामना दिया एवं ऐसे ही प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर कक्षा 12वीं एवं 10वीं के टॉपर्स के साथ-साथ पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा ने समस्त टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा की कठिन परिश्रम ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों ने वेलकम डांस प्रस्तुत किया जो बहुत ही मनमोहक रहा। कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, मोटिवेशनल डांस, योग आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर 27 वर्षों से प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है और इस विद्यालय के बहुत से छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न क्षेत्रो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो निश्चित तौर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। किसी भी व्यक्ति को सफलता तभी मिलती है जब वह मन वचन एवं कर्म से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे।

भूतपूर्व छात्रों में डॉक्टर देवेंद्र चौहान ,रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सिविल हॉस्पिटल गोरखपुर, इंजीनियर ऋतिक जायसवाल, इंजीनियर अंकित पाठक, इंजीनियर अमित पाठक, शेखर गुप्ता, सत्यम गुप्ता इत्यादि ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर निदेशिका अनुराधा मिश्रा, विमला पांडे, सुशील कुमार नायक, राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दानवीर सिंह, अनिल कुमार पांडे, प्रतिमा उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, नीलिमा शुक्ला,अनीता गुप्ता, किरन जयसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, पवन उपाध्याय, आदित्यनाथ कुशवाहा, अमरजीत कौर, राज नारायण पांडे, अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, नागेंद्र प्रसाद, रजनीश सिंह, घनश्याम सिंह, अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, योगेंद्र श्रीवास्तव, गर्विता श्रीवास्तव, कुसुम यादव, रीता चतुर्वेदी, प्रभात कुमार, अनित कुमार श्रीवास्तव, शिवम सिंह, असलम खान, अशोक सिंह के साथ-साथ समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें