काशी विद्यापीठ में 31 जुलाई तक स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग

वाराणसी, 22 जुलाई (वार्ता) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीबीए, बीसीए, बीए और एलएलबी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तिथि 22 से 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है।

जनसंपर्क अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में बीबीए और बीसीए की काउंसलिंग 22-23 जुलाई को होगी, जबकि बीए एलएलबी की काउंसलिंग 25-26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में बीएससी (मैथ्स), बीएससी (बायो), और बीकॉम की काउंसलिंग 26-27 जुलाई को वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय में होगी। इसके पश्चात बीबीए, बीसीए, और बीए एलएल बी की काउंसलिंग पुनः 30-31 जुलाई को होगी।
काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को काउंटर पर ही शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को गेट पास ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट करवाकर अपने पास रखना अनिवार्य होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास