रिलायंस जियो को पहली तिमाही में 6,711 करोड़ का मुनाफा, 5जी सब्सक्राइबरों की संख्या 20 करोड़ के पार

 रिलायंस जियो को पहली तिमाही में 6,711 करोड़ का मुनाफा, 5जी सब्सक्राइबरों की संख्या 20 करोड़ के पार

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) रिलायंस समूह की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6,711 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह आँकड़ा 5,445 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शुक्रवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि इस साल अप्रैल-जून की तिमाही में उसकी कुल आय एक साल पहले के 26,580 करोड़ रुपये से 31,493 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। तिमाही के दौरान उसके 5जी ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ को पार करती हुई 21.3 करोड़ हो गयी।
इस दौरान जियो के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वालों की संख्या भी लगभग दो करोड़ हो गयी है।
रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जियो के लिए यह तिमाही एक मील का पत्थर है। इस बार हमारे 5जी के ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गयी। होम सबस्क्राइबर का बेस भी दो करोड़ के पार पहुंच गया है। जियो ने भारत में अपनी अत्याधुनिक डिजिटल सेवा को आगे बढ़ाते हुए जियोगेम्स क्लाउड और जियोपीसी बंडल लॉन्च किये हैं। इनके दाम किफायती रखे गये हैं, ताकि ये ज्यादा लोगों तक पहुँच सकें। जियो, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करके 5जी तथा फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है। देश में आगे चलकर यह एआई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास