82 परीक्षा केंद्रों पर एआई की निगरानी में होगी आरओ परीक्षा
वाराणसी 26 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में समीक्षा अधिकारी(आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी(एआरओ) की परीक्षा 82 केंद्रों पर 39888 अभ्यर्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की निगरानी में देंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक वर्मा ने बताया कि वाराणसी में रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए सभी 82 केंद्रों पर 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर विशेष नजर रखा जायेगा।
अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर पहचान पत्र जैसे पहचान पत्रों में से कोई एक लाना होगा। यदि अभ्यर्थी पानी की बोतल लाते हैं, तो वह पारदर्शी होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें