84 गंगा घाटों के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
वाराणसी, 28 जुलाई (वार्ता) सावन माह के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यापारी संघ से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने काशी के 84 गंगा घाटों से लाए गए जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।इस जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर, काशी के महंत शंकर पुरी जी महाराज ने की।
विश्वनाथ गली व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि काशी के सभी 84 गंगा घाटों से कलशों में जल लाकर दशाश्वमेध घाट स्थित चितरंजन पार्क में 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात, एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विश्वनाथ धाम पहुंची, जहां व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें