नागपंचमी के दिन लखनऊ मे समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय होंगे सनातन रक्षक युवा रत्न सम्मान से सम्मानित

 नागपंचमी के दिन लखनऊ मे समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय होंगे सनातन रक्षक युवा रत्न सम्मान से सम्मानित

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र) । हिंदुत्व व सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर अखण्ड भारत हिन्दू राष्ट्र निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को आगामी 29 जुलाई नागपंचमी के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म रक्षक महासंघ द्वारा सनातन रक्षक युवा रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम के आयोजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू हृदय सेवक आचार्य पण्डित वेदव्यास पाठक व राष्ट्रीय महासचिव आचार्य पण्डित धनेशधर दुबे ने गोरखपुर के समाजसेवी हिन्दू सेवक कुलदीप पाण्डेय को सम्मानित के लिए आमंत्रित किया है। कुलदीप पाण्डेय विगत कई वर्षों से समाज सेवा जैसे पुनीत कार्य करते हुए हिंदू एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु समय-समय पर जनमानस में जागरूकता संदेश एवं हिंदू एकता का प्रचार प्रसार करते चले आ रहे हैं ।

साथ ही धार्मिक कार्यों में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेने वाले समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय समय-समय पर श्रीरामचरितमानस का पाठ,हनुमान चालीसा पाठ,

महारुद्राभिषेक,सुन्दरकाण्ड पाठ एवं बृहद भंडारा का आयोजन करते रहते हैं । जिससे समाज के हिंदू जनमानस एवं सनातन प्रेमियों को एक जुटता का संदेश दे सके। इसी को देखते हुए कुलदीप पाण्डेय को नागपंचमी के अवसर पर लखनऊ मे सनातन धर्म रक्षक महासंघ संगठन द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान के लिए आमंत्रित किए जाने पर कुलदीप पाण्डेय ने अपने पिता पंडित बृजेश पाण्डेय जी एवं समस्त परिवार, मित्रगण,समाजसेवियों एवं गोरखपुर वासियों का साथ बताते हुए सम्मान को समर्पित करने की बात कही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास